• Thu. Sep 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: इंटर कॉलेज के छात्रों को निशुल्क स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी

सेक्टर-22 स्थित गांधी स्मारक विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्रों को निशुल्क स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सार्थक नई सोच संस्था की ओर से विद्यालय के साथ मिलकर योजना तैयार की जा रही है। संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमेंद्र कुमार ने विद्यालय की मान्यता, भवन निर्माण और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संस्थापक डॉ संतोष उपाध्याय ने प्रधानाचार्य के कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय के छात्रों को निशुल्क स्किल ट्रेनिंग उपलब्ध कराने की घोषणा की।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )