• Tue. Feb 17th, 2026

एक्ट्रेस आलिया भट्ट हुई डी फेक का शिकार, वामिका गब्बा के चेहरे पर आलिया का चेहरा लगा किया वायरल

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

आलिया भट्ट का नया डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में AI का इस्तेमाल करके एक्ट्रेस वामिका गब्बी के वीडियो पर आलिया का चेहरा फिट कर दिया गया है।

AI से वामिका के वीडियो पर लगाया आलिया का चेहरा वामिका ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो लाल साड़ी पहनी नजर आ रही थीं। दरअसल, इस लुक में वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं।

किसी ने इसी वीडियो से छेड़छाड़ करते हुए इसमें आलिया का चेहरा लगाकर इसे वायरल कर दिया है। अब आलिया का फेक वीडियो आने से फिर एक बार AI टेक्नोलॉजी को क्रिटिसाइज किया जा रहा है।

आलिया दूसरी बार हुईं डीपफेक की शिकार इससे पहले भी आलिया भट्ट का एक डीपफेक वीडियो सामने आ चुका है. उस डीपफेक वीडियो में एक लड़की व्हाइट एंड ब्लू फ्लोरल ड्रेस पहने बोल्ड पोज देती नजर आई थी। वीडियो में इतनी सफाई से AI टूल की मदद से आलिया का चेहरा इस्तेमाल हुआ है कि एक नजर में वो लड़की आलिया भट्ट ही लगती है। हालांकि उसके एक्शन और बॉडी पॉश्चर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो फेक है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)