• Sat. Jan 31st, 2026

फिंगरप्रिंट के बाद आइरिस स्कैन के सहारे ठगी

रमकंडा में साइबर ठगों ने एक महिला के खाते से आइरिस स्कैन कर 10 हजार रुपये उड़ा लिए। पीएम किसान योजना के नाम पर महिला से आधार कार्ड लेकर उसकी आंख स्कैन की गई। रविवार को पैसे निकालने पर धोखाधड़ी का पता चला। महिला ने बैंक से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

साइबर ठग अब ठगी करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। पहले फिंगरप्रिंट के जरिये ठगी करते थे। लेकिन ताजा मामले में ठगों ने आइरिस स्कैन (आंख की पुतली स्कैन) का सहारा लेकर महिला के बैंक खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिए।

ऐसा ही गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर गांव में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गांव के स्वर्गीय जगनारायण सिंह की पत्नी कालो देवी को पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने के बहाने अज्ञात ठगों का वह शिकार हो गई। पीड़िता के अनुसार, बीते शुक्रवार को एक अनजान युवक गांव पहुंचा और उससे आधार कार्ड मांगा।


By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )