• Tue. Feb 17th, 2026

कानपुर में मतदान खत्म होने के बाद बीजेपी और इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओ मे हुआ बवाल, दो लोग हुए घायल।

Report By : Rishabh Singh, ICN Network
कानपुर में शांति से संपन्न हुए चुनाव के बाद मतदान खत्म होने के बाद बर्रा इलाके में बीजेपी और गठबंधन कार्यकर्ताओ के बीच जमकर बवाल हुआ। मतदान खत्म होने के बाद बर्रा के यादव मार्केट इलाके मे स्थित आरएस एजुकेशन सेंटर पोलिंग बूथ के बाहर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के कैंप लगे थे ,जब कार्यकर्ता कैंप हटा थे थे उसी दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई ,जिसके बाद दोनो तरफ से मारपीट और पथराव शुरू हो गया जिसमे बीजेपी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए ।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने जाने ले जाने लगी तभी बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पुलिस के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खींचकर पीट दिया ,जैसे तैसे पुलिस उन्हे थाने ले गई जिसके बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए ,और थाने में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी और हंगमा भी किया ।थाने में हंगामे की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस अधिकारी मौके पर कर नाराज कार्यकर्ताओ को शांत कराने का प्रयास कर कार्यवाही का आश्वासन दे रही है ।घायल बीजेपी कार्यकर्ता संजय पासवान ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता मोदी और योगी को नारेबाजी के दौरान गाली गलौज कर रहे थे जिसका विरोध करने पर पथराव किया ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)