• Sun. Feb 1st, 2026

अलीगढ़ प्रशासन ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 57 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की, गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है

Report By : ICN Network

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में वीजा पर आए 57 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। जिला प्रशासन इन सभी का ब्योरा जुटाने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में जुट गया है।

प्रशासन ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा की वैधता, ठहरने का स्थान, आने का उद्देश्य और स्थानीय संपर्कों का ब्योरा एकत्र किया है। इसके अलावा उनके दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि वे निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

जिले के सभी थानों और खुफिया इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वीजा पर आए पाक नागरिकों की गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखें और समयसीमा में इनकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपें। अलीगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का डेटा इकट्ठा कर सरकार को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

आने वाले दिनों में इस संबंध में और सख्ती बरती जा सकती है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)