• Sat. Mar 14th, 2026
LUCKNOW NEWS : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाथरस कांड को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण के कारण इस कांड की चार्जशीट में सूरज पाल सिंह उर्फ भोले बाबा का नाम शामिल नहीं किया गया है।

सत्संग भगदड़ कांड में 121 लोगों की मृत्यु

बता दें कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुलराई गांव में दो जुलाई को सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के समागम के दौरान हुई भगदड़ में कुल 121 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। अब पुलिस ने इस मामले में 3200 पेज की चार्जशीट दायर की है लेकिन चार्जशीट से भोले बाबा का नाम गायब है। इस बात को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने हाथरस भगदड़ केस में दाखिल चार्जशीट के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर आरोप लगाएं है|

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)