• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्राधिकरण में संविदा की नौकरी दिलाने के नाम पर एक और ठगी का प्रकरण सामने आया 

ByAnkshree

Dec 13, 2025

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में संविदा की नौकरी दिलाने के नाम पर एक और ठगी का प्रकरण सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उससे दो लोगों ने 80 हजार रुपये ले लिए और 70 हजार की मांग की जा रही थी। सेक्टर-31 निठारी निवासी मनोज शर्मा ने प्राधिकरण और सेक्टर-20 थाने में मामले में शिकायत दी है। आरोपियों में प्राधिकरण के एक पूर्व चपरासी का नाम भी शामिल है।

इस पर प्राधिकरण के प्लॉट के फर्जी आवंटन पत्र बांटने का आरोप लगा था। फिर 2022 में नोएडा प्राधिकरण ने इसे बर्खास्त कर दिया था। पिछले दिनों भी एक व्यक्ति से प्राधिकरण में संविदा की नौकरी के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी का प्रकरण सामने आया था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )