• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: महिला साइबर जालसाज ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर बुजुर्ग कारोबारी से 79 लाख रुपये की ठगी कर ली

ByAnkshree

Dec 13, 2025

महिला साइबर जालसाज ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर बुजुर्ग कारोबारी से 79 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ने पहले बुजुर्ग से फेसबुक पर दोस्ती की और इसके बाद 12 बार में अलग अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा रेजीडेंसी में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि वह कारोबारी हैं। 10 सितंबर को कारोबारी से आरुषि नाम की महिला ने फेसबुक पर संपर्क किया। आरुषि ने खुद को स्टॉक ट्रेडर बताया और बंगलुरू में रहने का दावा किया। महिला ने कारोबारी से कहा कि वह विदेशी प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग करती है। विभिन्न आईपीओ और कंपनियों में निवेश कर वह प्रतिमाह लाखों रुपये घर बैठे ही कमा रही हैं। इसमें अमेरिका में रहने वाले उसके चाचा मदद करते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )