• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: हाईटेक सिटी बस टर्मिनल की इमारत सौंपने की मंजूरी 

शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन स्तर पर बड़ी योजना तैयार की गई है, जिसके तहत नोएडा को जल्द ही 100 नई छोटी बसें मिलने वाली हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से संचालित की जाने वाली इन बसों के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-82 स्थित हाईटेक सिटी बस टर्मिनल की इमारत सौंपने की मंजूरी दे दी है। करीब 162 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर बना यह भव्य बस टर्मिनल पिछले चार वर्षों से खाली पड़ा था, लेकिन अब इन बसों के संचालन से न केवल इस इमारत का सदुपयोग होगा, बल्कि यात्रियों और डिपो कर्मचारियों को भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

100 बसें नोएडा को मिलने की योजना शासन स्तर से मंजूर होने की पुष्टि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने की। सीईओ ने बताया कि ये छोटी बसें होंगी और इनका संचालन भी सिटी बस के तौर पर होना है। पहले मिली 50 बसों का संचालन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की कनेक्टिविटी को केंद्रविंदु में रखकर तैयार किए गए रूट पर हो रहा है। यह रूट अधिकतर शहर के बाहर से गुजरते हैं। मिलने वाली 100 बसों का संचालन मेट्रो व पहले से चल रहीं बसों के फीडर के तौर पर चलाई जाएंगी। सीईओ ने बताया कि इन बसों के चार्जिंग समेत सभी संसाधन सेक्टर-82 बस टर्मिनल में ही विकसित होंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )