• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: एक ही परिवार के कई लोग करीब 20 से 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे

ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में शुक्रवार रात करीब 11 बजे जे टावर की लिफ्ट अचानक बंद हो गई जिसमें एक ही परिवार के कई लोग करीब 20 से 25 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट के भीतर सुरक्षा और आपातकालीन इंतजाम पूरी तरह फेल साबित हो गए। न अलार्म बजा, न इंटरकॉम ने काम किया।

लिप्ट में वेंटिलेशन न होने के कारण चंद मिनटों में ही घुटन होने लगी। लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। पीड़ित परिवार ने मदद के लिए अंदर से लगातार जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और मेंटेनेंस टीम को कई फोन किए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )