• Wed. Feb 18th, 2026

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह, राहुल गांधी और नायब सैनी को यमुना का पानी भेजा

Report By : ICN Network
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में जब अमोनिया का स्तर बढ़ रहा था तो आतिशी ने नायब सैनी को कई बार फोन किया और इसे कम करने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी का मुद्दा प्रमुख बन गया है, और आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के बीच इस पर तीखी राजनीति हो रही है। गुरुवार (30 जनवरी) को आप के नेताओं ने यमुना के पानी को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी नेताओं अमित शाह, नायब सिंह सैनी और राहुल गांधी को यमुना का पानी पीने के लिए भेजने की बात कही।

केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में हरियाणा से यमुना के जरिए और यूपी से गंगा के माध्यम से पानी आता है। पिछले कुछ दिनों से यमुना के पानी में जहरीला तत्व बढ़ गया है, और इसका अमोनिया स्तर 7 पीपीएम तक पहुंच चुका है, जो जानलेवा हो सकता है। हम यह मुद्दा उठाने के लिए मजबूर थे।” उन्होंने आरोप लगाया कि जब पानी का स्तर बढ़ने लगा, तो आतिशी ने नायब सैनी को कई बार फोन किया और अमोनिया स्तर को कम करने की अपील की, लेकिन नायब सैनी ने कोई कदम नहीं उठाया और फोन उठाना भी बंद कर दिया।

केजरीवाल ने कहा, “पानी में क्लोरीन और अमोनिया का मिश्रण डेडली होता है। अगर हम यह पानी लोगों को पिला देते, तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। हमने यह मुद्दा उठाया, और अब अमोनिया का स्तर तीन पीपीएम तक घट चुका है।” इसके बाद उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी, “जो लोग इस पानी को पीने के खिलाफ हैं, उन्हें यह पानी भेजा जाएगा। अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, राहुल गांधी और नायब सैनी को हम यह बोतल भेज रहे हैं। वे इसे पीकर दिखाएं, फिर हम मान लेंगे कि हम गलत थे।”

केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और उन्होंने कहा कि अगर कोई जेल में डालने की धमकी देता है, तो वह जेल से भी इस मुद्दे पर बात करेंगे

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)