• Sun. Feb 1st, 2026

नोएडा: शादी के नाम पर कई बार लूटी अस्मत, गर्भपात करवाया

महिला अपनी बच्ची के साथ पति से अलग रहती है। उसकी मुलाकात 2023 में सेक्टर 121 के एक सैलून में काम करने के दौरान आसिफ से हुई थी। आरोप है कि आसिफ ने दोस्ती कर शादी का झांसा दिया था। होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया था।

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में दर्ज केस में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था।

सेक्टर-113 थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी पूर्व सहकर्मी आसिफ के रूप हुई। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पिता नाजिर और अन्य साथी नासिर भी केस में आरोपी बनाया गया है।सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपनी बच्ची के साथ पति से अलग रहती है। उसकी मुलाकात 2023 में सेक्टर 121 के एक सैलून में काम करने के दौरान आसिफ से हुई थी। आरोप है कि आसिफ ने दोस्ती कर शादी का झांसा दिया था। होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया था।

गर्भवती होने पर गर्भपात भी करवाया था। धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में पीड़िता ने लगाया है। यह भी बताया है कि आरोपी के परिवार से शिकायत करने पर उसे धमकाया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )