• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

बरेली सांसद और पूर्व मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी का निधन

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

बरेली सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार (72 साल) का आज यानी शुक्रवार तड़के निधन हो गया। गुरुवार रात में उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सांसद की पत्नी के निधन की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट किया। उनके घर पर लोगों को आना-जाना शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस पर दुख जताया है।

बरेली लोकसभा बीजेपी का गढ़ रही है। इस सीट से संतोष गंगवार ने इस लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ बनाने में 4 दशक तक मेहनत की। संतोष गंगवार भाजपा से पहली बार बरेली सीट पर 1989 में सांसद बने, उसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह मौजूद समय में अकेले ऐसे नेता हैं, जो एक ही लोकसभा सीट से 8 बार के सांसद बने, अभी मौजूदा सांसद हैं।

लेकिन इस बार भाजपा ने 76 साल उम्र की चलते उनका टिकट काट दिया। भाजपा ने यहां कुर्मी ही बिरादरी के छत्रपाल गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। साढ़े 3 दशक में वह हमेशा अपने लिए वोट करते रहे हैं। सांसद संतोष गंगवार के एक बेटी श्रुति गंगवार व एक बेटा अपूर्व गंगवार हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)