• Wed. Feb 18th, 2026

लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्यवाही,सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को कराया मुक्त,नगर आयुक्त के आदेश पर हुआ एक्शन

Report By : Rashid Arif Lucknow (UP)
लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही की गई , 7 करोड़ से अधिक की सरकारी भूमि कब्ज़ा मुक्त कराई गई गई । शहर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने व लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में ग्राम उताधोना के गाटा स० 395 व 398 क्षेत्र‌फल 0.377 हे० अर्थात 3770 मी० उक्त भूमि नगर निगम को विनिमय द्वारा पार्श्वनाथ सीटी हाउसिंग सोसाइरी द्वारा प्राप्त हुयी थी।

सरकारी भूमि पर कई लोगो ने अवैध कब्जा किया था। पूर्व में भी नगर निगम के सम्पत्ति विभाग द्वारा उन्हें अवैध कब्जेदारों को भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। आज नगर निगम की ET-F टीम व प्रवर्तन दल के सहयोग से उक्त अवैध निर्माण हटा दिया गया। अवैध निर्माण की वर्तमान बाजार मूल्य 7 करोड़ 40 लाख रु है।उक्त स्थल को कब्ज़ा मुक्त करवाकर ताड़-बाड़ व बोर्ड से भूमि की घेरा बन्दी भी करवा दी गयी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)