• Thu. Feb 19th, 2026

नोएडा: सात लाख पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत

ByAnkshree

Dec 26, 2025
शहर के करीब सात लाख कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब पीएफ की राशि निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने जा रहा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से तैयारी की जा रही है कि खाताधारक यूपीआई के जरिए भी अपना पीएफ निकाल सकें। यह सुविधा अगले साल मार्च या अप्रैल तक शुरू होने की संभावना है, जिसके बाद चंद मिनटों में पीएफ की राशि सीधे खाताधारक के बैंक खाते में पहुंच सकेगी।

ईपीएफओ के अनुसार फिलहाल नोएडा में लगभग सात लाख पीएफ खाताधारक हैं। अभी तक पीएफ निकालने के लिए खाताधारकों को ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in या उमंग ऐप के माध्यम से आवेदन करना पड़ता है। आवेदन के बाद जिस मद में पीएफ राशि निकाली जाती है, उसके अनुसार प्रक्रिया पूरी की जाती है और आमतौर पर तीन से चार कार्यदिवस में राशि खाताधारक के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )