• Fri. Apr 3rd, 2026

बिहार चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी साझा करते हुए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी साझा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 कुल 2 चरण में होगा। पहला चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )