शहर के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में दुनियाभर के बायोफ्यूल और रिन्यूएबल एनर्जी लीडर्स एक साथ जुटेंगे, जो 4 जून से शुरू हो रहे बायोफ्यूल एक्सपो 2026 में पहुंचेंगे। इंडियन एग्जिबिशन सर्विसेज (आईईएस) और ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया (जीएसआई) मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं।
दुनियाभर के इंडस्ट्री लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स, निवेशक, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स, रिसर्चर्स और सस्टेनेबिलिटी विशेषज्ञ एकजुट होंगे। आयोजकों ने बताया कि बायोफ्यूल एक्सपो 2026 क्लीन एनर्जी सेक्टर में कोलेबोरेशन, इनोवेशन और बिजनेस ग्रोथ के लिए एक गतिशील प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा। प्रदर्शनी में बाॅयोडीजल, इथेनॉल, बायोगैस, कम्प्रेस्ड बायोगैस, बायोमास, ग्रीन हाइड्रोजन, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल, बायोफ्यूल प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी, प्लांट मशीनरी और एलाइड इंडस्ट्रीज श्रेणी में नवीनतम तकनीकी, प्रोडक्ट और उनका समाधान दिखाया जाएगा।
आयोजन में 200 से ज्यादा एग्जिबिटर्स भाग लेंगे, जबकि भारत और इंटरनेशनल मार्केट से 20,000 से ज्यादा बिजनेस विजिटर के आने की उम्मीद है। 5 जून को इंडिया बायोफ्यूल मीट-2026 मुख्य कार्यक्रम होगा। प्रदर्शनी की थीम स्केलिंग बायोफ्यूल: इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट होगी। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी के लिए नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-4 से एक्सपो मार्ट तक निशुल्क शटल बस सेवा चलेगी।

