• Wed. Feb 18th, 2026

नोएडा: गरीब परिवारों के सर्वे और आवास की मांग को लेकर बीकेयू अंबावता ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ByAnkshree

Dec 8, 2025

गौतम बुद्ध नगर—झुग्गी-झोपड़ियों में वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों की आवास समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की है कि इन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।


ज्ञापन में कहा गया है कि बारिश, ठंड, गर्मी और बीमारियों का सबसे अधिक प्रभाव झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों पर पड़ता है। इसलिए प्रशासन को निम्न कदम तुरंत उठाने चाहिए—
सभी पात्र झुग्गी-झोपड़ी निवासियों का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए।
पात्र परिवारों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
अस्थायी रूप से रह रहे परिवारों को विस्थापन का भय न देकर उन्हें योजना के तहत सुरक्षित आवास दिलाया जाए।


जिन परिवारों के दस्तावेज़ अधूरे हैं, उन्हें पूरा कराने में प्रशासन सहयोग करे।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला प्रभारी कपिल खारी खैरपुर गुर्जर के साथ संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गीता नागर, नवेडा महिला नगर अध्यक्ष जन्नत, महानगर अध्यक्ष अनिल गुर्जर, युवा जिला अध्यक्ष रोबिन खारी (दनकौर), यादव जी सहित पूरी टीम शामिल रही।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वे गरीब परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )