• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

बिहार में महागठबंधन को झटका, कुंतल कृष्ण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, CM नीतीश से नाराज़ कुंतल कृष्ण…

Politics : बिहार में नीतीश सरकार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार को एक और तगड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी के मंत्री पद से इस्तीफे पर सियासत अभी थमा भी नहीं है कि कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भी कई सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस के तेजतर्रार प्रदेश प्रवक्‍ता कुंतल कृष्ण ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफे का एलान कर दिया है। पार्टी को अलविदा कहते हुए कुंतल कृष्ण ने नीतीश कुमार के नेतृत्‍व का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया है। वहीं, कांग्रेस ने नीतीश कुमार के आगे आत्‍मसमर्पण कर दिया है। 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक से पहले प्रदेश कुंतल कृष्ण के इस्तीफा से कांग्रेस को भी झटका लगा है। पार्टी को अलविदा कहते हुए कुंतल कृष्ण ने नीतीश कुमार के नेतृत्‍व पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा ही कांग्रेस का विरोध किया है। वहीं, कांग्रेस ने नीतीश कुमार के आगे पूरी तरह आत्‍मसमर्पण कर दिया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )