• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने ओबीसी नेताओं संग बैठक, संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा

Report By : ICN Network

लखनऊ में मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने ओबीसी समाज के नेताओं के साथ विशेष बैठक की। यह बैठक बसपा कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ओबीसी नेता शामिल हुए।

बैठक में ओबीसी समाज के हितों और संगठन की जमीनी मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा, आगामी चुनावों की रणनीति और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मायावती ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे जनसंपर्क अभियान को तेज करें, जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से उन तक पहुंचाएं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)