• Thu. Feb 19th, 2026

नोएडा: सैमसंग के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी के निदेशक की करोड़ों रुपये की मशीनों पर कब्जा करने का मामला 

ByAnkshree

Dec 17, 2025
सैमसंग के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी के निदेशक की करोड़ों रुपये की मशीनों पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर फेज-2 थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पीड़ित कंपनी निदेशक दक्षिण कोरिया निवासी है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण कोरिया निवासी ओह यंग किम नोएडा सेक्टर 150 एटीएस ली ग्रांड सोसाइटी में रहते हैं। वह कामटेक कंपोनेंट नाम से कंपनी चलाते हैं और उसके निदेशक हैं। उन्होंने 2021 में हानिन टेक इंडिया कंपनी से मोबाइल उपकरण बनाने का पांच साल का करार किया था। इसके लिए करोड़ों रुपये की मशीन खरीदकर देनी थी। मशीन लगवाने के लिए सिलिकान एक्सपोर्ट ट्रेड कंपनी के मालिक धीरज भाटिया से हानिन टेक इंडिया प्रबंधन से करार किया था।
दोनों के बीच सेक्टर 83 स्थित भूखंड के तीन तल पर मशीन लगवाई गई थीं। इसके एवज में 7.35 लाख रुपये किराया देना तय हुआ था। पिछले दिनों सिलिकान और हानिन कंपनी प्रबंधन के बीच करार भंग हो गया। आरोप है कि मशीन लेने जाने पर कंपनी स्टाफ से धीरज और चार साथियों ने मारपीट की। धीरज भाटिया मशीन नहीं लौटा रहा है। मशीनें खराब होने की कगार पर पहुंच रही हैं। एसीपी सेंट्रल नोएडा-1 उमेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )