• Wed. Feb 18th, 2026

नोएडा: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 12 लाख 50 हजार रुपए की ठगी

ByAnkshree

Dec 27, 2025
साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 12 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले पवन कुमार मिश्रा पुत्र चंद्रभूषण मिश्रा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 नवंबर को उन्हें उनके फोन पर एक मैसेज मिला। मैसेज में कहा गया कि अगर वह शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो उन्हें मोटा मुनाफा होगा। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए प्रेरित किया। पीड़ित के अनुसार वह उनकी बातों में आ गए। उन्होंने उन्हें एक ग्रुप से जोडा तथा कहा कि डीमैट खाते के माध्यम से लाइव ट्रेनिंग होगी। उन्हें कुछ दिन तक ट्रेनिंग दी गई, तथा धीरे-धीरे करके आरोपियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित के अनुसार एक दिसंबर को उनसे कहा गया कि सामान्य ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर फंड जमा किया जाए, ताकि सामूहिक ट्रेडिंग से शेयर की कीमतों में हेर फेर किया जा सके, और निश्चित लाभ हो। पीड़ित के अनुसार वह उनकी बातों में आ गए तथा धीरे-धीरे करके उन्होंने उनके खाते में 12 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार ऐप पर उनकी रकम बढी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें अनुमति नहीं दी तथा उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने बीती रात को घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )