• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेसवार्ता,4 जून को यूपी के 80 लोकसभा की सीटों पर होने वाली मतगणना को लेकर दी जानकारी

Report By : Rashid Arif Lucknow (UP)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस लोकसभा चुनाव की यूपी की 80 सीटो पर होगी 4 जून को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में 81 मतगणना केंद्र पर होगी मतगणना आगरा ,मेरठ, आजमगढ़ ,देवरिया सीतापुर ,कुशीनगर जनपद में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी । आठ लोकसभा क्षेत्र की मतगणना तीन जनपदों में 37 लोकसभा क्षेत्र की मतगणना दो जनपदों में और 35 लोकसभा क्षेत्र की मतगणना एक जनपद में होगी ।

पोस्टल बैलेट की मतगणना मुख्यालय जनपद के मतगणना स्थल से होगी यह मतगणना विधानसभा वार होगी
इसके बाद विधानसभा वार्ड और लोकसभा क्षेत्र वार का परिणाम घोषित किया जाएगा।

12 गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में समाविष्टि 55 साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाता स्थल 1127 सबसे अधिक 41 राउंड में यहां मतगणना संपन्न कराई जाएगी ।

179 प्रेक्षक, 15 एक-एक विधानसभा क्षेत्र और 104 प्रेक्षक दो-दो विधानसभा क्षेत्र तथा 60 को तीन-तीन विधानसभा क्षेत्र आमंत्रित किया गया ।

80 लोकसभा क्षेत्र की मतगणना में 80 रिटर्निंग ऑफिसर और 1581 सहायक रिटर्निग ऑफिसर संपन्न करेंगे
समस्त मतगणना एवं शिलिंग की कार्यवाही सीसीटीवी की निगरानी में होगी ।

लोकसभा चुनाव में कल 851 प्रत्याशी 771 पुरुष और 80 महिला है सबसे अधिक 28 प्रत्याशी 70 घोसी लोकसभा क्षेत्र में और चार प्रत्याशी 57 कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)