• Mon. Oct 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

जिला अस्पताल में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके साथ ही एक साल से उनका पीएफ जमा नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज होकर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी और सीएमएस से वेतन दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 15 मई से हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है।
इस संबंध सीएमएस डॉ. अजय राणा की ओर से सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है। अखिल भारतीय मजदूर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑन इनेबल सर्विस कंपनी में कई सफाई कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी द्वारा उनका लगातार शोषण किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार जिला अस्पताल प्रशासन को भी दी गई है, इसके बाद भी पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है।

आरोप है कि एक साल से ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया गया है। इन मांगों को लेकर जिलाधिकारी और सीएमएस को ज्ञापन दिया गया है। अगर 10 मई तक यह मांगे पूरी नहीं की गईं तो सभी सफाई कर्मचारी 15 मई से काम छोड़कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )