• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: फ़र्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा एक सम्मान माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन


नोएडा। सेक्टर 70 फ़र्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा एक सम्मान माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको उद्देयश् है कि जो मां अपने बच्चों को सहारा देती हैं उस मां को हम सबको माँ के प्रति अपना स्नेह जताने का समान अवसर दिया जाएं ये संमान उन दिव्यांग बच्चों की मां के त्याग, बलिदान और समर्पण को लेकर दिया गया। संस्था के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह ने कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं, बच्चों और उनके परिवार को समाज में सम्मान और अस्तित्व दिलाना है।

दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना और उनके मन के योगदान को पहचानना था। इस मौके पर संस्था ने दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण और अध्ययन किट प्रदान की। इसमें कूलर, पंखा, इलेक्ट्रॉनिक बुक, पज़ल, वॉकर, स्टिक, सीपी चेयर जैसी चीजें शामिल थीं। साथ ही फर्स्टोन के बच्चों द्वारा तैयार किए गए हैंडवॉश और ग्लास क्लीनर गिफ्ट के रूप में दिए गए। बच्चों को ये भी समझा गया कि कैसे वो स्वयं रोजगार शुरू करके समाज का हिसा बन सकते हैं।

कार्यक्रम में माता-पिता को घर पर बच्चों की एक्सरसाइज करवाने की ट्रेनिंग दी गई। मां को विशेष रूप से उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, ताकी वो अपनी सेहत का ध्यान रखें और बच्चों के इलाज में रुकावत ना बने। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. त्रिभुवन सिंह ने फर्स्टस्टोन रिहैब फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। अन्होने कहा महिलाओं का सम्मान और स्वस्थ घर और समाज को सशक्त बनाता है। आज हमने यहां वही सच जीता देखा।”कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब फर्स्टस्टोन की टीम ने अपने हाथों से बच्चों को लंच करवाया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )