• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

पेट्रोल-डीजल महंगाई पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सत्ता सरकार पर किया कड़ा हमला

नई दिल्ली। पिछले दस दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी ने विपक्षी दलों को सरकार पर तीखा हमला बोलने के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार केवल तेल कंपनियों के लाभ की चिंता कर रही है और जनता की पीड़ा पर ध्यान नहीं दे रही।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखे एक पोस्ट में कहा, “महंगाई के दौर में मोदी सरकार ने 9 दिन में पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल पांच रुपए की वृद्धि की है। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। यह दर्शाता है कि सरकार जनता के हित के बजाय केवल तेल कंपनियों की कमाई पर ध्यान दे रही है। विश्व की अन्य सरकारें जहां राहत प्रदान कर रही हैं, वहीं भारत की सरकार जनता को ही महंगाई की मार दे रही है।”

कांग्रेस ने सरकार से आग्रह किया है कि वह जनता के हित को सर्वोपरि रखें और पूंजीपतियों के फायदे की बजाए आम नागरिकों की चिंताओं को समझें।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा, “पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। करीब हर तीन दिन में ईंधन की कीमतें लगभग एक रुपये बढ़ती जा रही हैं। गिरते हुए रुपए के सामने सरकार असमर्थ है, इसलिए जुलाई तक यह क्रम जारी रह सकता है।”

गोखले ने आगे कहा, “हमें प्रधानमंत्री और मंत्रियों द्वारा खर्च में कटौती का दिखावा नहीं चाहिए, जो केवल कैमरों के लिए होता है। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो आर्थिक प्रबंधन के मूलभूत उपायों को समझे तथा शासन प्रशासन पर ध्यान केंद्रित करे, न कि केवल प्रचार पर।”

सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई है, जिससे 10 दिनों में कुल मिलाकर लगभग 5 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले 15 मई को कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपए की वृद्धि की गई थी और 19 मई को 80 पैसे से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। उस समय पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपए प्रति लीटर थी।

सरकार को बस तेल कंपनियों की चिंता

  • 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
  • टीएमसी बोली- हर तीन दिन में 1 रुपए महंगा ईंधन
  • दिल्ली में पेट्रोल 99.51, डीजल 92.49 रुपए लीटर

Source

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)