सरकारी संस्थानों के लिए कड़कड़डूमा के आरएच-2 ब्लॉक में पीरपंजाल, विंध्य, शिवालिक और सतपुड़ा टावरों के 107 फ्लैट तय किए गए हैं। थोक खरीद के लिए कम से कम 10 फ्लैट लेने होंगे। केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालय, विभाग, विश्वविद्यालय, पीएसयू और स्वायत्त संस्थान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन डीडीए के प्रधान आयुक्त (आवास) कार्यालय में जमा कराने होंगे। जुलाई में मिल जाएंगे फ्लैट
भुगतान को लेकर डीडीए ने बताया कि फिलहाल फ्लैट निर्माणाधीन हैं, इसलिए कुल कीमत का केवल 75 फीसदी ही देना होगा। शेष 25 फीसदी राशि तब ली जाएगी, जब फ्लैट पूरी तरह बनकर कब्जे के लिए तैयार हो जाएंगे। डीडीए के मुताबिक जुलाई तक फ्लैट तैयार होने की संभावना है। फ्लैट की घोषित कीमत में रखरखाव शुल्क, जीएसटी, कन्वर्जन शुल्क और पानी कनेक्शन शुल्क शामिल नहीं हैं। वर्तमान में फ्लैटों पर 5 फीसदी जीएसटी लागू होगा। योजना का विस्तृत ब्रोशर 8 जनवरी को मिलेगा। उसी दिन से पंजीकरण भी शुरू होगा।

