• Thu. Feb 12th, 2026

नोएडा में फिर हार्ट अटैक से मौत… यूनिवर्सिटी के छात्र ने तोड़ा दम तो डॉक्टर को पड़ा दिल का दौरा

ByIcndesk

Jan 12, 2024
Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)

पीछे कुछ दिनों से एक समस्या जो सभी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है वो है हार्ट अटैक। कभी किसी को GYM करते तो कभी क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि ये हार्ट अटैक युवाओं को आ रहा है। इसी क्रम में यूपी के नोएडा में हार्ट अटैक के काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। जहां पिछले दिनों एक इंजीनियर ने क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दम तोड़ दिया था। तो वहीं अब दूसरी तरफ नोएडा से दो मामले सामने आए हैं, जिसमें हार्ट अटैक आने से एक छात्र की मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ एक आई सर्जन की आर्टलिरी ब्लॉक होने से हालत गंभीर बताई जा रही है।

अचानक जमीन हो गई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले मयंक 7 जनवरी को अचानक जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उनको हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छात्र घर का इकलौता चिराग था। मयंक के पिता प्रवीण पवार दादरी कोतवाली में सब इंस्पेक्टर हैं।

डॉक्टर को आया अटैक
वहीं दूसरा मामला सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल का है। जहां 42 वर्षीय आई सर्जन डॉ. यतेंद्र कुमार को आंख का ऑपरेशन करते वक्त हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद टीम ने डॉक्टर की ईसीजी जांच कराई तो स्थिति सामान्य नहीं मिली। जिसके बाद पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में डॉक्टर की एक आर्टलिरी ब्लॉक मिली। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है।

By Icndesk