• Mon. Feb 2nd, 2026

डायरेक्टर जगन शक्ति के 2025 फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं अजय देवगन

Report By : Rishabh Singh, ICN Network
फिल्म शैतान की सफलता के बाद अजय देवगन इन दिनों मिशन मंगल के डायरेक्टर जगन शक्ति से एक फिल्म पर बात कर रहे हैं। दोनों की बातचीत एडवांस स्टेज पर है। इससे पहले जगन शक्ति टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बना रहे थे, हालांकि शूटिंग शुरू होने के बावजूद फिल्म बंद हो गई थी।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट में फिल्म डेवलपमेंट से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अजय देवगन और जगन शक्ति ने हाल ही में कई मुलाकातें की हैं। लिखा गया है, अजय को जगन शक्ति का आइडिया काफी पसंद आया है और दोनों साथ काम करने वाले हैं। हालांकि फिल्म जॉनर और बाकी की डिटेल्स सामने नहीं आ सकी हैं। फिलहाल फिल्म से जुड़े लॉजिस्टिक्स पर काम चल रहा है
अजय देवगन इस फिल्म को देवगन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस भी करेंगे। फिल्म की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

अजय देवगन के पास हैं अन्य फिल्में

अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं। फिलहाल वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही कॉप यूनिवर्स की 5 वीं फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग कर रहे हैं। इसके ठीक बाद वो दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसी साल वो सन ऑफ सरदार 2 की भी शूटिंग करेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)