नगर निगम मानेसर के गांव नवादा फतेहपुर में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नालियों की सफाई नहीं होने से पूरे क्षेत्र में बदबू पसरी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी कई-कई दिन तक गांव में नहीं आते। अगर सफाईकर्मी सफाई करके चले जाते हैं तो नालों से निकली गंदगी को उठाकर नहीं ले जाते हैं, जिससे वह कुछ दिनों में वापस नालों में जमा हो जाती है।
इसके साथ ही गांव में स्ट्रीच लाइटें भी महीनों से बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है