• Mon. Feb 2nd, 2026

ईडी ने FIITJEE कोचिंग संस्थान के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की

Report By : ICN Network

गुरुवार तड़के, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में FIITJEE कोचिंग संस्थान के दस ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। यह कार्रवाई उन शिकायतों के आधार पर की गई, जिनमें आरोप लगाया गया था कि संस्थान ने जनवरी में बिना सूचना दिए अपने कई केंद्र बंद कर दिए थे, जिससे लगभग 12,000 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई।

ईडी की टीमों ने सेक्टर 62, नोएडा स्थित FIITJEE केंद्र सहित अन्य स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की। इससे पहले, नोएडा पुलिस ने संस्थान और इसके मालिक डीके गोयल के बैंक खातों में मौजूद 11.11 करोड़ रुपये सीज किए थे। इसके अलावा, संस्थान से जुड़े अन्य बैंक खातों को भी सीज किया गया है।

ईडी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर की गई है, जिनमें धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई की योजना बना रहे हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)