एनसीईआरटी के लिए बजट में 58.63 करोड़ रुपये की राशि का इजाफा किया गया। पिछले वर्ष 623.16 करोड़ रुपये का संशोधित बजट जारी किया गया था। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के लिए बजट में 160 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई। पिछले वर्ष की तुलना में 9.5 करोड़ रुपये का इजाफा। शिक्षा बजट में देशभर के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के लिए 169.06 करोड़ रुपये आवंटित हुए। केंद्रीय विश्वविद्यालयों का बजट में नहीं कोई विवरण…
शिक्षा बजट में केंद्र सरकार के अधीन संचालित होने वाले विश्वविद्यालयों को आवंटित बजट का कोई विवरण नहीं दिया गया। इसमें दिल्ली विवि, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया शामिल है। साथ ही आईआईटी दिल्ली को लेकर बजट में कोई जिक्र नहीं किया गया है।

