• Sat. Mar 14th, 2026

UP-बिजनौर में दिखा सर्दी का असर,घने कोहरे में वाहनों की धीमी चाल,ठंड से बचने के लिए लोगो ने अलाव का सहारा लिया

यूपी के बिजनौर में दिसंबर जाते-जाते शहर को कोहरे की चादर में लपेट रहा है।सड़कों पर लोगों का आवागमन नहीं दिख रहा है।पड़ रही कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। कोहरे में वाहन चालक बहुत ही धीमी गति से अपने अपने वहांनो को चला रहे हैं।कोहरे से फसलों को भी भारी नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

किसान हरि सिंह ने बताया बहुत घना कोहरा है,और इस कोहरे से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है।गौला और बरसींन सहित दालों की फसलों को कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है।कोहरे से इन सभी चीजों का नुकसान पहुंच रहा है।किसान का कहना है,घना कोहरा छाया हुआ है, बहुत ज़्यादा ठंड लग रही है, लेकिन अपनी जीविका चलाने के लिए काम तो करना पड़ता ही है।वहीं घने कोहरे और ठंड की वजह से लोग आग जलाकर आग का सहारा ले रहे हैं।वहीं मजदूरी करने वाले कुछ मजदूरो ने बताया की नगर पालिका द्वारा राहगीरों और उनके लिए अलाव जलाने की व्यवस्था कराये, जिससे पड़ रही भयंकर ठंड से हम अपना बचाव कर सके।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )