• Sun. Mar 15th, 2026

नोएडा: राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह आयोजन हुए

नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह आयोजन हुए। सेक्टर-47 स्थित जलवायु टावर सोसायटी की आरडब्ल्यूए की ओर से साइकिलिंग प्रतियोगिता हुई। विजेता को नोएडा विधायक व साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पंकज सिंह ने सम्मानित किया। अलग-अलग आयु वर्गों में हर्षिल सिंह, विराज भाटी, दिवित श्रीवास्तव, रिद्विक महाजन, अंशुमान बघेल विजेता रहे।

महिला वर्ग में निशु कौल, पुरुष वर्ग में हरीश और 50 से अधिक आयु वर्ग में राजेश सूरी विजेता रहे।

सेक्टर-120, 110, 105, 82, 62, 52 और 9 समेत कई जगहों पर भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सेक्टर-39 स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी के 80 कैडेट ने एडवेंचर या रीक्रिएशन स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लिया। सेक्टर-62 स्थित यूपीआईडी संस्थान के निदेशक डॉ कुमार संभव ने बताया कि 50 से अधिक छात्रों ने बैडमिंटन, सतरंज, कैरम और टेबल टेनिस में हिस्सा लिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )