• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: पति से 50 लाख की रंगदारी, सास की हत्या के लिए दी सुपारी

पारिवारिक विवाद में पति से 50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और सास की हत्या कराने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में कारोबारी की पत्नी सपना जैन और हरियाणा के सोनीपत निवासी रजत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रजत गोगी गैंग का सक्रिय गुर्गा है।पुलिस उपायुक्त प्रवीणकुमार त्रिपाठी ने बताया कि 14 जून को लक्ष्मी नगर के थोक कारोबारी को अमेरिका के नंबर से धमकी भरे कॉल और संदेश मिले थे। कॉल करने वाले ने खुद को गोगी गैंग का बदमाश बताते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने कारोबारी के घर की तस्वीरें और लोकेशन भी भेजीं, जिससे मामला गंभीर हो गया। कारोबारी की शिकायत पर पहले लक्ष्मी नगर थाने में केस दर्ज हुआ। बाद में जांच स्पेशल सेल को सौंप दी गई।

फोन ने उगला राज

जांच के दौरान पुलिस को रजत के मोबाइल फोन में कारोबारी की पत्नी सपना और साली के साथ हुई बातचीत और चैट मिली। सपना की छोटी बहन की रजत से दोस्ती थी। इसी माध्यम से सपना ने पति को सबक सिखाने और सास की हत्या कराने की साजिश रची।

अमेरिका में बैठे गैंगस्टर कर्मवीर पहलवान के नाम से मांगी रंगदारीतकनीकी निगरानी और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 25 जून को रजत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुद को गोगी गैंग का बदमाश बताया। यह भी बताया कि वह जेल में बंद गैंगस्टर रोहित मोई के लिए भी काम करता है। इस मामले में अमेरिका में बैठे गैंगस्टर कर्मवीर पहलवान के नाम से रंगदारी मांगी गई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )