• Wed. Apr 1st, 2026

सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

आज सावन महीने का पहला सोमवार है। देश भर में शिव भक्त सुबह से ही शिवालयों में लंबी पंक्तियों में खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में नोएडा और गाजियाबाद के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।

बेल पत्र, धतूरा, तिल, शहद, फूल इत्यादि से शिव भक्त शिवलिंग पर अर्पण कर रहे हैं। इसके अलावा जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। वहीं, मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंजाम हैं। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के सभी मंदिरों में शिव जी की पूजा करने भक्त पहुंच रहे हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )