• Tue. May 5th, 2026

नोएडा: शहर को स्वच्छ, संवेदनशील, जागरूक व सहभागी नागरिकता की दिशा में अग्रसर करने के उद्देश्य

एमिटी यूनिवर्सिटी में नोएडा लोकमंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम नोएडा आई केयर जन-अभियान का शुभारंभ किया गया। शहर को स्वच्छ, संवेदनशील, जागरूक व सहभागी नागरिकता की दिशा में अग्रसर करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों जिसमें कॉरपोरेट्स, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, अस्पताल, सामाजिक संगठन, युवा व जागरूक नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।

इस दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी से आनंद चौहान नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महासचिव महेश सक्सेना, डॉ. प्रभात कुमार, दिलीप पटेल, डॉ. अमित मुखर्जी व प्रभाकर वत्स सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्धारित पांच प्रमुख फोकस एरिया पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर डॉ. प्रभात कुमार के द्वारा शपथ भी दिलाई गई। साथ ही उपस्थित सभी अतिथियों से हस्ताक्षर भी कराए गए।

लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी का नारा देते हुए कहा कि एक साफ शहर केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं होता बल्कि यह जागरूक नागरिकों, स्वस्थ समाज और सशक्त सभ्यता की पहचान होता है। कवि विनोद पांडेय ने बताया कि पांच साल में एक लाख वालंटियर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। महेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और इससे जुड़ने की अपील की।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )