• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: बीटेक छात्र के बैग से मिले पांच कारतूस

सेक्टर-63 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर बीटेक के छात्र के बैग से पांच कारतूस मिलने का मामला सामने आया है।

मेट्रो स्टेशन पर स्कैनिंग के दौरान बैग में कारतूस होने का पता चला। सीआईएसएफ की सूचना पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।सेक्टर-63 इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर 19 जुलाई की शाम सीआईएसएफ की टीम स्कैनर से यात्रियों का सामान चेक कर रहे थे। तभी एक बैग में पांच कारतूस मिले। इसके बाद स्टेशन कंट्रोलर राम किशोर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी यश के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक युवक के पास से पांच कारतूस बरामद हुए हैं।

सभी कारतूस की पेंदी पर 8एमएमकेएफ लिखा था। उन पर चोट के निशान बने हुए थे। जो देखने में काफी पुराने लग रहे हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )