• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

जिले के 7000 अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर

गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में चीनी की बढ़ी कीमतों का असर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत होने वाले राशन वितरण पर नहीं पड़ेगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को इस बार भी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी मिलेगी।

बाजार में चीनी 60 से 75 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। जिले में करीब सात हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन माह की चीनी एक साथ दी जाएगी। प्रत्येक कार्ड पर तीन किलोग्राम चीनी का वितरण होगा।जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने बताया कि जिले में 10 सितंबर से निशुल्क राशन वितरण शुरू होगा, जो 25 सितंबर तक चलेगा। राशन सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक ई-पॉस मशीनों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )