• Mon. Mar 9th, 2026

हल्द्वानी में प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई से 50 करोड़ की सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त किया

Report By : ICN Network

हल्द्वानी नगर निगम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 बीघा नजूल ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा हटाया। यह ज़मीन बरेली रोड स्थित पुरानी कत्था फैक्ट्री के पास स्थित थी, जो 1970 से बंद पड़ी थी।

भूमाफ़िया द्वारा इस ज़मीन पर अस्थायी निर्माण और बाउंड्री वॉल बनाकर कब्ज़ा करने की शिकायत मिलने पर प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान अस्थायी ढांचे और बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया गया।

इस ज़मीन की सर्किल रेट के अनुसार कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। निगम और प्रशासन ने भविष्य में ऐसे कब्ज़ों को रोकने के लिए ज़मीन की जियोटैगिंग करने का निर्णय लिया है।

इस अभियान में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी अमोल असवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)