पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। युवक ने अपना असली धर्म छिपाए रखा और शादी का वादा करके पीड़िता के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता के अनुसार, जब उसने चोरी-छिपे युवक को नमाज पढ़ते देखा, तब उसे उसके असली धर्म का पता चला।
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक अनाथ किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने न सिर्फ अपना धर्म छिपाकर उसके साथ विश्वासघात किया, बल्कि आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी युवक द्वारा हत्या की धमकी दिए जाने का भी आरोप है।
पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवक, जो कि गैर-समुदाय से है, ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। युवक ने अपना असली धर्म छिपाए रखा और शादी का वादा करके पीड़िता के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता के अनुसार, जब उसने चोरी-छिपे युवक को नमाज पढ़ते देखा, तब उसे उसके असली धर्म का पता चला। इस खुलासे के बाद भी युवक ने उसे डरा-धमकाकर संबंध बनाए रखे।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए थे। अब वह उन तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। युवक के इस कृत्य से पीड़िता गहरे सदमे में है और वह मानसिक तथा शारीरिक रूप से काफी प्रताड़ित महसूस कर रही है