कमिशनर नोएडा द्वारा नोएडा पोलिस में नियुक्त पुलिसकर्मियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धियां अर्जित करने पर नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित एवं उत्साहवर्धित किया गया।
आरक्षी विवेक गुप्ता द्वारा 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 मुरादाबाद की विभिन्न स्पर्धाओं में 07 स्वर्ण पदक जीतने पर ₹50,000/- का पुरस्कार प्रदान किया गया।
महिला मुख्य आरक्षी रूबी मिश्रा द्वारा 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 मुरादाबाद की विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 03 स्वर्ण पदक जीतने पर ₹50,000/- का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य आरक्षी रूपेश द्वारा 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 मुरादाबाद की विभिन्न स्पर्धाओं मेंं कुल 02 स्वर्ण पदक एवं 01 कांस्य पदक जीतने पर ₹40,000/- का पुरस्कार प्रदान किया गया।
आरक्षी आकाश द्वारा 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 मुरादाबाद की विभिन्न स्पर्धाओं मेंं 02 स्वर्ण पदक जीतने पर ₹40,000/- का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार द्वारा तृतीय भारतीय पुलिस योग प्रतियोगिता, करनाल, हरियाणा की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 01 रजत एवं 01 कांस्य पदक जीतने पर ₹40,000/- का पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

