• Thu. Jul 30th, 2026

नोएडा: प्राधिकरण का दफ्तर नए सिरे से बनेगा

प्राधिकरण के सेक्टर-20 स्थित दफ्तर में चल रहे तीन वर्क सर्किल और बाह्यय विज्ञापन के विभाग सेक्टर-6 स्थित दफ्तर में स्थानांतरित कर दिए गए। सेक्टर-20 का दफ्तर खाली हो गया है। यह जर्जर हालत में था। आने वाले समय में इस इमारत को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा।

सेक्टर-20 में प्रथम तल पर प्राधिकरण के वर्क सर्किल-5, 6 और सात के दफ्तर थे। भूतल पर दुकानें हैं, जिनको प्राधिकरण बेच चुका है। पिछले साल प्राधिकरण के ही वर्क सर्किल-2 की ओर से इस इमारत को खाली करने के निर्देश दिए गए थे। पिछले महीने सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण का मुख्य प्रशासनिक कार्यालय सेक्टर-96 में शिफ्ट हो गया था। ऐसे में दफ्तर की अधिकांश जगह खाली हो थी। सिर्फ वर्क सर्किल-1 और 10 के दफ्तर रह गए थे। सेक्टर-6 में अधिकांश जगह खाली होने पर अब यहां पर अलग-अलग हिस्सों में मौजूद वर्क सर्किलों को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है।

प्राधिकरण के अधिकारियो ने बताया कि सेक्टर-20 दफ्तर की इमारत जर्जर हो गई थी। इसके अलावा सेक्टर-6 में अधिकांश जगह खाली थी। इसको देखते हुए वर्क सर्किल-5, 6 और सात को सेक्टर-6 में शिफ्ट कर दिया गया है। इन वर्क सर्किल से जुड़े आवंटियों को अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, नाली, खडंजा, जलभराव आदि से संबंधित शिकायतों के लिए यहां आना होगा। अब यहां पर वर्क सर्किल के सुपरवाइजर, जेई से लेकर वरिष्ठ प्रबंधक बैठा करेंगे। सेक्टर-6 स्थित दफ्तर में पहले से ही वर्क सर्किल-1 और 10 के दफ्तर थे।दोनों महाप्रबंधक सेक्टर-6 में ही बैठेंगे : सेक्टर-96 में प्राधिकरण का नया दफ्तर शुरू होने के बाद सिविल विभाग के दोनों महाप्रबंधक एसपी सिंह और ए.के अरोड़ा भी वहीं बैठने शुरू हो गए थे, लेकिन नए दफ्तर में जगह की कमी है। ऐसे में दोनों महाप्रबंधक के दफ्तर का कामकाज सेक्टर-6 से भी संचालित करने का निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सिविल विभाग के दोनों महाप्रबंधक सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में भी कुछ समय के लिए बैठा करेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )