• Tue. Feb 17th, 2026

दिल्ली के पांच प्रमुख इलाकों से 83 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नदी के रास्ते भारत में की थी घुसपैठ

Report By : ICN Network

दिल्ली और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त अभियान में अवैध रूप से रह रहे 92 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पूर्वी दिल्ली में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मंडावली, मयूर विहार, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों से 83 नागरिकों को पकड़ा। इनमें 44 महिलाएं, 39 पुरुष और 33 नाबालिग शामिल हैं।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी लोग बांग्लादेश से नदी मार्गों के जरिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और यहां बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे थे। इस अभियान का नेतृत्व स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक ने एसीपी ऑपरेशन्स पवन कुमार के निर्देशन में किया। टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर इन लोगों की पहचान की और उनके पास से डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार नागरिकों को विदेशी नागरिक पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के सहयोग से कानूनी प्रक्रिया के तहत डिटेंशन और देश से निष्कासन की कार्रवाई में शामिल किया है। वहीं, नाबालिगों के मामलों में बाल कल्याण नियमों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में राजस्थान के अजमेर में स्पेशल टास्क फोर्स ने भी कार्रवाई करते हुए दो पुरुष, दो महिलाएं और पांच बच्चों समेत कुल 9 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह अजमेर में इस तरह की 19वीं कार्रवाई है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)