• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन मुद्दों को लेकर लिए जाएंगे बड़े फैसले

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। जिनमें उच्च शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कारागार विभाग से जुड़े मुद्दे होंगे, साथ ही गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, ऊर्जा विभाग से जुड़े फैसले भी लिए जाएंगे। 

योगी सरकार की इस कैबिनेट मीटिंग में 36 बड़े एजेंडो को लेकर बात की जाएगी, जिनमें कई विभागों से जुड़े कुछ अहम मुद्दे शामिल होंगे, साथ ही निकाय चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है, जिसको लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।  इन सब मुद्दों को लेकर सभी मंत्रियों को अवगत कराया जाएगा और सभी को अपने-अपने क्षेत्र को लेकर प्रभार सौंपा जाएगा।  इस बैठक में 36 एजेंडो के अलावा खासा ध्यान अगले महीने होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर भी दिया जाएगा। 

प्रदेश में 10 से 50 एकड़ जमीन पर निजी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग पार्क विकसित करने पर निवेशक को सरकार की ओर से एक फीसदी वार्षिक ब्याज दर पर ऋण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।  यह अधिकतम 50 लाख रुपये प्रति एकड़ तक होगा, भूमि की खरीद पर स्टांप ड्यूटी में शत-प्रतिशत छूट की सुविधा मिल सकती है। 


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)