• Sun. Feb 15th, 2026

UP-अयोध्या में सरकारी स्कूलों की किताबो को कूड़े के ढ़ेर में फ़ेंककर किया आग के हवाले ,BSA ने कार्यवाही करने के दिये आदेश

यूपी के अयोध्या में सरकारी स्कूल से बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है सरकारी स्कूल के कर्मचारियों ने बिन बताए बेवजह सरकारी किताबो को स्कूल के बाहर परिसर के कूड़े दान में फेंक कर आग के हवाले कर दिया मीडिया की जानकारी के बाद हरकत में आए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जाँच कर कार्यवाही करने की बात कही है।
विभाग द्वारा छात्रों को दी जाने वाली किताबें के वितरण को लेकर जिम्मेदारों पर लगातार आरोप लगते हैं। शिक्षा सामाग्रियों के रखरखाव में लापरवाही की तस्वीरें भी आती रहती है।

ताजा मामला कम्पोजिट विद्यालय अंगूरीबाग में बिना किया प्रक्रिया को पूरा किए किताबों को जलाने का मामला सामने आया है। जब कि किताबों पर राष्ट्रगान प्रकाशित है। यदि किताबें अनुउपयोगी भी है तब भी उसे नष्ट करने की प्रक्रिया है। मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए है।बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। अंगूरीबाग में किताबें स्टोर करके वहां से ब्लाक लेवल पर भेजी जाती है। अगर वहां पर किताबें जलाई जा रही है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। फोटो में किताबें 2007-08 की लग रही है। घटना की जांच के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी व डीसी कम्यूनिटी को भेजा गया है। जांच रिर्पोट मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय अंगूरी बाग नगर क्षेत्र की प्रधानध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)