• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: 20 घरों में एक सप्ताह से दूषित पानी पहुंच रहा

सेक्टर-40 के ए ब्लॉक में 20 घरों में एक सप्ताह से दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाधान न होने से उनमें गुस्सा भी है।आरडब्ल्यूए सेक्टर-40 के महासचिव मोहिंदर सिंह ने बताया कि ए-85 सहित कई घरों में रविवार सुबह भी गंदे पानी की सप्लाई हुई। पानी में गंदगी और बदबू होने के कारण इसका उपयोग घरेलू काम के लिए भी नहीं किया गया। निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

उनका आरोप है कि इसकी शिकायत एक हफ्ते से की जा रही है लेकिन अधिकारी इस पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं। मोहिंदर सिंह के अनुसार सेक्टर-41 स्थित वाटर टैंक पंप स्टेशन की स्थिति बेहद खराब है। यहां पर रखरखाव और निगरानी की कमी साफ नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे सिस्टम को ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )