• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: अवैध कब्जे का विरोध करने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम पर हमला करने का मामला

ककराला गांव के डूब क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट की, पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीन ली और उसी से धमकाने का प्रयास किया। मुख्य आरक्षी जमालुद्दीन की शिकायत के अनुसार, 25 जून को उपराजस्व अधिकारी एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार समाधिया सिंचाई विभाग की टीम के साथ ककराला पुस्ता क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। टीम को डूब क्षेत्र की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे की तैयारी किए जाने की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों में से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए सरकारी वाहन से फेज-2 थाने ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में थार सवार पांच लोगों ने वाहन को रोककर पुलिसकर्मी से हाथापाई की, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी पिस्टल छीन ली। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राकेश यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )