• Mon. May 25th, 2026

ग्रेटर नोएडा: ट्रेड शो को लेकर जल्द ही विदेशी खरीदारों को निमंत्रण भेजा जाएगा

शहर के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण का आयोजन करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार आयोजक विदेशी खरीदारों पर ध्यान दे रहे हैं। पिछली बार 450 विदेशी खरीदार पहुंचे थे लेकिन इस बार संख्या 550 से अधिक रहने की उम्मीद है।
ट्रेड शो को लेकर जल्द ही विदेशी खरीदारों को निमंत्रण भेजा जाएगा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इस साल 25 से 29 सितंबर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का चौथा संस्करण आयोजित होगा। प्रदेश सरकार चौथे संस्करण को भव्य बनाने में लगी है और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) के उप निदेशक रोहित तेजपाल ने बताया कि चौथे संस्करण को चार गुना भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। इस बार 6 माहद्वीपों के 75 देशों के 550 खरीदारों को बुलाया जाएगा। इन खरीदारों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आमंत्रित किया जाएगा। इनके साथ भारतीय उत्पादकों की बिजनेस बैठक भी तय की जाएंगी। उन्होंने बताया कि भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इस बार ट्रेड शो में इन देशों पर फोकस किया जाएगा। इनमें यूएई, ओमान, यूनाइटेड किंग्डम और न्यूजीलैंड शामिल हैं। साथ ही उन देशों के खरीदारों के विशेष न्योता भेजा जाएगा, जिनके साथ एफटीए पर काम चल रहा है। इनमें कनाड़ा, चिली आदि देश शामिल है। इस बार प्रदेश के निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि शो में ओडीओपी उत्पाद, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, हैंडलूम, लेदर, कृषि व प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, इंजीनियरिंग, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएसएमई सेक्टर के उद्योग भी भाग लेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )