• Wed. Jul 15th, 2026

IPL : प्लेऑफ की रेस से बाहर पंजाब , राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट से जीता मैच,

Cricket : IPL के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के हाथ निराशा लगी और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में नौ रन की आवश्यकता थी। ध्रुव जुरेल और ट्रेंट बोल्ट ने शुरुआती तीन गेंद पर चार रन बना लिए। इसके बाद चौथी गेंद पर जुरेल ने छक्का लगाकर मैच को समाप्त कर दिया।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बना लिए। राजस्थान के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 50 और शिमरॉन हेटमायर ने 46 रन की पारी खेली।

इससे पहले पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम करन के 49 रन की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए नवदीन सैनी ने तीन विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की पारी लड़खड़ा गई थी। टीम ने 7 ओवर के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए थे। प्रभसिमरन (2) पहले ही ओवर में आउट हो गए। अथर्व 12 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शिखर धवन 12 गेंद में 17 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। लिविंगस्टन ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट 9 के निजी स्कोर पर गंवाया। इसके बाज जितेश शर्मा और सैम करन के बीच पांचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। और फिर करन ने शाहरुख के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। शाहरुख 23 गेंद में 41 रन बनाकर नाबाद लौटे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}